ललितपुर

गांव गांव जाकर बूथ कमेटियों को करें मजबूत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जखौरा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि अनुशासन समिति अध्यक्ष अजय तिवारी, अतिथि मनरेगा प्रभारी जसपाल सिंह बंटी व उपाध्यक्ष मोहनसिंह चंदेल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने की। ब्लॉक अध्यक्ष जखौरा दीपक रैकवार ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी मंडल अध्यक्षों को पत्र सौंप कर जिम्मेदारियां दी गई। बूथ को मजबूत करने के लिए गांव गांव जाकर चौपाल लगाना और बूथ लिस्ट तैयार कर अपने अध्यक्षों को सौंपने की बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही किसी भी संस्था या राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होती है। इसलिए नए सदस्यों को जोडऩे, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने तथा जनसमस्याओं को उठाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्षों को संगठन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान नागेश रजक, नेकसिंह राजपूत, विक्रमसिंह लोधी, आराम रजक, पवन पाल, लखन नाथ, रामगुलाम अहिरवार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनीता राजपूत ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button