पाकुड़

पाकुड़ में सीटी अकादमी का विधिवत उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर जोर

CT Academy formally inaugurated in Pakur, emphasis on quality training

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। बैंक कॉलोनी स्थित सीटी अकादमी का विधिवत उद्घाटन प्रख्यात समाजसेवी एवं उद्योगपति लुतफल हक ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों की तालियों की गूंज से पूरा परिसर उत्साहपूर्ण माहौल में डूब गया। समारोह के दौरान अकादमी में नामांकन कर चुके अभ्यर्थियों के चेहरों पर उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था। संस्थान में उपलब्ध कराए जा रहे आधुनिक संसाधन एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि लुतफल हक ने अपने संबोधन में कहा कि सीटी अकादमी युवाओं के लिए एक सशक्त मार्गदर्शक साबित होगी और उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए उचित दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि आवश्यकताओं की जानकारी साझा करते ही उसे पूरा करने का प्रयास रहेगा। इस मौके पर हायदार अली ने कहा कि अकादमी की इस शाखा के माध्यम से अभ्यर्थियों को नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मंच मिलेगा, जिससे वे अपनी प्राथमिकता में इसे शामिल कर गर्व महसूस करेंगे। मंच का संचालन भी निदेशक मो० हायदार अली ने की। सीटी अकाडेमी में इनफ्लुएंसर का भी व्यवस्था किया गया है युवाओं में एक सकारात्मक आयाम स्थापित करेगा।कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button