बोकारो थर्मल निसंहाट कॉलोनी से लापता हुई 6 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत निसंहाट से सोमवार की रात्रि लापता हुई 6 वर्षीय बच्ची अंशिका कुमारी उर्फ गुड्डु को पुलिस से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने लापता हुई बच्ची की बरामदगी निसंहाट कॉलोनी का ही रहने वाले ट्यूशन शिक्षक सुरेश शर्मा के डीवीसी आवास संख्या एचएमटी 37 से बरामद किया। इसकी जानकारी बेरमो एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह ने देते हुए बताए कि बच्ची के लापता होने की शिकायत सोमवार की रात्रि लगभग दस बजे बच्ची के पिता संजीत कुमार भगत ने बोकारो थर्मल थाना की पुलिस को किए। बताए कि बच्ची बगल में छठ पूजा खरना प्रसाद खाने के बाद अपने ट्यूशन शिक्षक सह डीवीसी सप्लाई मजदूर सुरेश शर्मा के क्वाटर में जाकर पलंग के नीचे सो गई। सुबह नींद खुलने के बाद बच्ची खुद प्लग से बाहर निकली तब परिजनों व पुलिस को पता चला। और बच्ची की बरामद कर पुलिस ने राहत का सांस लिया। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस अभियान में बेरमो एसडीपीओ सहित बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव, कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति, आइएल थाना प्रभारी प्रफुल कुमार महतो, पु०अ०नि० दीपक कुमार पासवान, कृष्णा उराँव, मनोज कुमार सिंह , मनमसीह मुण्डू, पंकज कुमार भारद्वाज, शिव शंकर राम, नीरज निगम आदि विभिन्न थाना के सशस्त्र पुलिस बल मौजूद थे।



