कानपुर

विद्यालय परिसर में विधि-विधान से छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : नवरात्रि के पावन पर्व पर रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज,बिठूर में श्रद्धा और भक्ति के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विधि-विधान से छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय परंपराओं और संस्कारों को विद्यार्थियों तक पहुँचाना था। इसके साथ ही विद्यालय द्वारा एक सराहनीय पहल भी की गई। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसर एवं उसके बाहर पशु-पक्षियों के लिए पानी के बर्तन रखवाए गए। इन जल पात्रों का पूजन कन्याओं द्वारा किया गया,तत्पश्चात सभी विद्यार्थियों ने मिलकर उनमें पानी भरा। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को जीव-जंतुओं के प्रति दया और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने कहा कि “बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने आसपास देखते हैं। यह एक छोटा सा प्रयास है,जिससे बच्चे सभी जीवों के प्रति प्रेम और संवेदना विकसित करें तथा यह समझ सकें कि प्रत्येक जीव हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। विद्यालय के चेयरमैन रोहित मिश्रा ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। हमें न केवल शिक्षा बल्कि मानवीय संवेदनाओं का भी विकास करना चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button