बेतुल
बैतूल अंतरराष्ट्रीय किशोरी बालिका दिवस पर कोदारोटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना बैतूल ग्रामीण सेक्टर बैतूल-2 के अंतर्गत ग्राम कोदारोटी के हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय किशोरी बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती अर्चना तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तुलसी मोरले ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई तथा गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में स्वच्छता और आत्मरक्षा का ज्ञान आवश्यक है। इस अवसर पर बालिकाओं को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की जानकारी दी गई तथा एनीमिया खून की कमी जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। किशोरियों को संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में 11 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की सभी किशोरी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ललिता यादव, शिक्षिकाएं ज्योति सातनकर, मोना पवार, मनाली झोड़, श्रीमती चौकीकर तथा शिक्षक श्री धुर्वे, श्री राजपूत, श्री वाघमारे सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।



