होनहार विद्यार्थियों को किया सम्मानित

भरतपुर – कस्बा भुसावर में विद्या भारती द्वारा संचालित ’माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में 10 वीं के होनहारों का सम्मान किया गया। जहां बालकृष्ण सैनी पुत्र महेश चन्द सैनी ने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसी प्रकार मॉडर्न जगदंबा उच्च माध्यमिक विद्यालय के दयापुर निवासी छात्र अमित गुर्जर पुत्र पप्पू गुर्जर ने 95.50% अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार के साथ साथ कस्बा का नाम भी रोशन किया है।अमित गुर्जर के पिता एक किसान है और मां गृहिणी है। आदर्श विद्यालय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय समिति के संरक्षक शेर सिंह सैनी, अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल, व्यवस्थापक रोहित कुमार सिंघल, सुशील कुमार, हरिआम लाटा, प्रधानाचार्य दीनदयाल सिंह, मोहनमुरारी पाण्डेय, राघव सिंह, बनवारी गोयल, रामनिवास शर्मा, जगदीश सैनी, नवनीत सिंह, कुसुमलता, पिस्ता सैनी एवं अभिभावक मौजूद रहे।



