हजारीबाग

गोरहर थाना क्षेत्र ग्राम-तुईयो में मंगला जुलूस के दौरान जिला प्रशासन पर पथराव करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

कुल 41 नामजद एव 240 अज्ञात के विरूद्ध गोरहर थाना में मामला दर्ज।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ जिले के बरकट्ठा में मंगलवार को रामनवमी के मंगला के अवसर पर बरकट्ठा / गोरहर थानान्तर्गत ग्राम तुईयो से बिना लाईसेंस के एक जुलूस निकाला गया था। जिस जुलूस में शामिल लोगों ने निर्धारित मार्ग हटकर ग्राम लेवड़ा जमुआ में जाने का प्रयास किया गया था। उसी दौरान डियूटी में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, अंचलाधिकारी बरकट्ठा एवं थाना प्रभारी के द्वारा लोगों को उक्त रूट से नही जाने के लिए समझाया बुझाया गया। पर जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस प्रशासन के उपर पथराव कर दिया गया था जिससे पुलिस बल भी पत्थर लगने से घायल हो गये थे। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों भीड़ को खदेड़ा और एक बड़ी घटना को होने से रोका। इस संबंध में बुधवार को घटना का वीडियो/फोटो प्राप्त कर उपद्रवियों की पहचान की गई। जिसमें कुल 41 नामजद एव 240 अज्ञात के विरूद्ध गोरहर थाना में काण्ड सं-12/26, बुधवार को मामला दर्ज किया गया और शांति भंग करने वाले को पहचान के आधार पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बरही के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी टीम के द्वारा घटना के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया गया। और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तारी में से (1) उतीम महतो, पिता-कन्हाई महतो, ग्राम-तुईयो थाना-बरकट्ठा, जिला-हजारीबाग (2) राजेश कुमार, पिता-केदार महतो, ग्राम्-तुईयो, थाना-बरकट्ठा जिला-हजारीबाग के रहने वलए हैं। वंही रामनवमी पर्व-2026 के अवसर पर हजारीबाग पुलिस ने लोगो से अपील की है कि रामनवमी पर्व के अवसर पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास न करें। हजारीबाग पुलिस के साईबर थाना द्वारा पुरे जिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किये जा रहे सभी पोस्टों पर नजर रखी जा रही है। व्हाटसएप ग्रुप/फेसबुक / ट्वीटर / इन्टाग्राम पर भड़काऊ एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़नेवाले पोस्ट करनेवालों पर नोटिस भेजा जा रहा है। हजारीबाग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे इत्त पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनायें। यदि आपके पास कोई भी आपत्तिजनक संदेश / अफवाह आता है तो इसकी सूचना अविलम्ब स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें। और शांति समिति की बैठक में लिए गये निर्णयों का पालन करें तथा सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने में हमारा सहयोग करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button