अमरोहा
चैंपियन लीग सीजन-2 का आगाज, पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर नगर की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से बुधवार को नत्थूमल एकेडमी में ‘हसनपुर चैंपियन लीग सीजन-2’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने पिच पर बल्ला थामकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना की शपथ दिलाई।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल में प्रतिभाग करना है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नगर के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उद्घाटन मैच के दौरान दर्शकों का भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन और एकता का प्रतीक हैं। हमारा प्रयास है कि हसनपुर के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं और मंच मिलें ताकि वे क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। इस लीग के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जगेगी। सभी प्रतिभागियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर चेयरमैन राजपाल सैनी, इशांत सैनी, संजीव सैनी, मयंक,आशु प्रजापति, राजन भाई, पॉवर चौहान, राहुल दक्ष, असद भाई आदि मौजूद रहे।



