कैराना

युवक पर लाठी-डंडों से हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावर में एक युवक के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।
मंडावर निवासी फैजान पुत्र इंसार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 मार्च को शाम करीब 6 बजे वह गांव में ही मौजूद था, तभी गांव के ही सुनेब पुत्र मुस्तकीम, रैहान पुत्र सबदर, फैजान पुत्र सबदर और गय्यूर ने उसे घेर लिया। आरोप है कि चारों ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा। उसका कहना है कि हमलावरों ने न केवल मारपीट की, बल्कि जब उसने इस घटना का विरोध किया और कार्रवाई की बात कही तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उसकी जान को खतरा बना रहेगा। मारपीट की इस घटना के बाद गांव मंडावर में हलचल मच गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है। कोतवाली कैराना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button