गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश हज समिति ने जारी की अंतिम किस्त जमा करने की सूचना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी (गाजियाबाद): उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ द्वारा हज-2026 के लिए चयनित यात्रियों हेतु अंतिम किस्त जमा करने का प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है। समिति के अनुसार, सऊदी अरब द्वारा हज-2026 के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश के चयनित हज यात्रियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शेष राशि जमा करनी होगी।
जारी सूचना के मुताबिक, हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर दिनांक 23 मार्च 2026 के अनुपालन में प्रदेश के कुल 2,77,300 रुपये पहले ही जमा किए जा चुके हैं। अब विभिन्न उड़ान स्थलों के अनुसार शेष धनराशि जमा करनी होगी। दिल्ली से जाने वाले यात्रियों के लिए 69,300 रुपये, लखनऊ के लिए 75,250 रुपये, मुंबई के लिए 62,950 रुपये, अहमदाबाद के लिए 55,900 रुपये तथा हैदराबाद के लिए 66,050 रुपये जमा करना अनिवार्य किया गया है।
इसके अलावा, जिन यात्रियों ने अतिरिक्त सुविधाओं का विकल्प चुना है, उन्हें 17,280 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे। यह राशि यात्री अपने नजदीकी बैंक या हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
हज समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा तक राशि जमा न करने वाले यात्रियों का चयन रद्द किया जा सकता है। सभी चयनित यात्रियों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
स्थानीय स्तर पर लोनी गाजियाबाद के हज यात्रियों में इस सूचना को लेकर हलचल देखी जा रही है और लोग आवश्यक तैयारियों में जुट गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button