बरेली

शाहनवाज़ अंसारी को बड़ी जिम्मेदारी

अंसारी संगठन के बनाए गए प्रदेश सचिव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अंसारी समाज को उत्तर प्रदेश में एक नया युवा नेतृत्व मिला है। राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन ने मोहम्मद शाहनवाज़ अंसारी को प्रदेश का युवा प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। आशियाना कॉलोनी, महानगर बरेली निवासी शाहनवाज़ अंसारी को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है। पदाधिकारियों का कहना है कि वे अपनी नई भूमिका को पूरी ईमानदारी, मेहनत और समाज सेवा के भाव के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नौशाद अंसारी ने कहा कि शाहनवाज़ की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज को संगठित करने में नई ऊर्जा आएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button