गाजियाबाद

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय के पदोन्नति पर सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान, दी शुभकामनाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी गाजियाबाद  :  लोनी विधानसभा क्षेत्र के अंकुर विहार में तैनात एसीपी ज्ञानप्रकाश राय के पदोन्नति होने पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में खुशी की लहर देखने को मिली। इसी क्रम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उनके कार्यालय पहुंचे और उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया। प्रतिनिधियों ने एसीपी ज्ञानप्रकाश राय को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि ज्ञानप्रकाश राय ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके चलते उन्हें यह पदोन्नति मिली है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली निष्पक्ष और जनहित में रही है, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगे भी वे इसी तरह ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजेन्द्र त्यागी, विनोद शर्मा, नरेश आर्य, प्रवीण त्यागी, सचिन चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एसीपी ज्ञानप्रकाश राय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button