बरेली

मीरगंज में अशोक जयंती पर गरजे स्वामी प्रसाद मौर्य

सरकार पर बोला हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली तहसील मीरगंज में सम्राट अशोक जयंती का भव्य आयोजन उस समय और अधिक चर्चाओं में आ गया, जब मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य  ने मंच से सरकार की नीतियों पर जोरदार हमला बोला। जिसने पूरे माहौल को राजनीतिक रंग दे दिया।
अपने संबोधन में मौर्य ने कहा कि आज देश का पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग खुद को उपेक्षित और असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार “ड्यूल पॉलिसी” के तहत काम कर रही है, जहां एक वर्ग को विशेष लाभ दिया जा रहा है, जबकि कमजोर तबके लगातार अन्याय का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “सम्राट अशोक ने जिस समता और न्याय की नींव रखी थी, आज उसी विचारधारा को दरकिनार किया जा रहा है।” इस अवसर पर निकली भव्य शोभा यात्रा, आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़ों की गूंज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे मीरगंज को उत्सव में बदल दिया। कार्यक्रम में सम्राट अशोक क्लब के अध्यक्ष प्रेम राज मौर्य, अनिल कुमार मौर्य, जगदीश प्रसाद मौर्य, सर्वेश कुमार मौर्य, एडवोकेट राजेश शाक्य, बसंत कुमार मौर्य, बनवारी लाल मौर्य, घनश्याम मौर्य, रामपाल शास्त्री, राकेश कुमार मौर्य, रोहतास कुमार, दया शंकर मौर्य, अजय वर्मा और राजेश दिवाकर सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button