ललितपुर

जमीन के क्षेत्रफल अनुरूप करें खाद व यूरिया की खरीद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिले के किसानों को सूचना दी गयी है कि वर्तमान में डी.ए.पी., एन.पी.के. एवं यूरिया उर्वरक की उपलब्धता जनपद में पर्याप्त मात्रा में है। बताया कि अभी रबी फसलों की बुवाई का समय नहीं है। अतएव अनावश्यक रूप उर्वरक खरीद कर उसका भण्डारण न करें। आह्वान किया कि रबी फसलों की बुवाई के समय ही उचित मात्रा में उर्वरकों की खरीद करें एवं उर्वरक खरीदतें समय दुकानदार अथवा समितियों से उर्वरक बिक्री से प्राप्त कैश मेमों (पॉस पर्ची) अवश्य ले, एवं कैश मेमों से खरीद की गयी उर्वरक की मात्रा एवं धनराशि का मिलान अवश्य कर लें। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक न खरीदें वर्तमान में यूरिया उर्वरक 266.50 रूपये प्रति बोरी एवं डी.ए.पी. 1350 रूपयें प्रति बोरी एवं एन.पी.के. उर्वरक प्रिट रेट पर ही खरीदें। उर्वरक खरीदते समय सभी किसान भाई अपना आधार कार्ड एवं जोतबही / खतौनी अवश्य लेकर जायें अन्यथा आपको समस्या होगी। इसके अतिरिक्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि किसानों को प्रति एकड़ 02 बोरी यूरिया एवं एक बोरी डी.ए.पी. खतौनी में अंकित रकवा के आधार पर रबी फसलों की बुवाई हेतु उर्वरक की बिक्री करें, साथ ही यदि कोई कृषक एक साथ 10 बोरी डी.ए.पी. उर्वरक की मांग करता है तो उसे 6 बोरी डी.ए.पी. एवं 4 बोरी एन.पी.के. का वितरण करना सुनिश्चित करें। यदि कोई उर्वरक विक्रेता उर्वरक बिक्री करते समय अन्य गैर अनुदानित उर्वरक को टैग / बिक्री करता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। किसानों से आह्वान किया गया कि डी.ए.पी. एवं एन.पी.के. को 3:2 के अनुपात क्रय करें। उर्वरक की समस्या हेतु निम्न मोबाईल नम्बरों पर 9412530105, 9455675946, 9596028927, 8726411644 शिकायत दर्ज करा सकते है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button