बागपत
विकसित प्रदेश बनाने में योगी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी – नीरज शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बड़ौत/बागपत : भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मास्टर राजीव तोमर के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है। आज भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति में खड़ा है और कोई भी देश उसकी अनदेखी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश को गुंडाराज और पिछड़े प्रदेश के रूप में जाना जाता था, जहां लोग व्यापार करने से भी डरते थे, लेकिन 2017 के बाद योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मिलकर संगठन को और मजबूत करें तथा जनहित की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि नीरज शर्मा ने हर परिस्थिति में भाजपा का साथ निभाया है, और संगठन द्वारा उन्हें पुनः जिम्मेदारी देना उनके समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और रालोद के संयुक्त प्रयासों से जनपद की तीनों सीटों पर एनडीए को प्रचंड जीत मिलेगी और प्रदेश में पुनः सरकार बनेगी।कार्यक्रम का संचालन मास्टर राजीव तोमर ने किया और अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पूर्व नपाध्यक्ष अमित राणा, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, सुभाष शर्मा, मास्टर पंकज शर्मा, गौरव शर्मा भानू, अनिरुद्ध तोमर, शौकीन तोमर (सभासद), महिपाल सिंह नैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्रवीर तोमर, सत्यबीर सिंह बड़का, महामंडलेश्वर कृष्ण, सोनवीर सिंह, अरविंद तोमर, सत्येंद्र चौहान, श्री भगवान तोमर, पोविन्दर तोमर, रविन्द्र आर्य, अमित पंवार, राजगोपाल कश्यप, ओमपाल मलिक, मेधा, व्रत आर्य, सनी तोमर, गोपाल वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



