भरत पुर
अपना घर सेवा समिति भुसावर का 18 वां वार्षिकोत्सव समारोह आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भुसावर। अपनाघर सेवा समिति भुसावर का 18वां वार्षिकोत्सव समारोह आज रविवार को हरिरमन कृषि फार्म पर देर शाम आयोजित होगा। यहां समारोह की तैयारियों को लेकर समिति सदस्य जुट गए है। समिति अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने बताया कि लावारिश, आश्रयहीन, उपेक्षित, पीड़ित, विक्षिप्त, संक्रमित,असहाय मानव सेवा मे प्रदेश की अग्रणी संस्था मां माधुरी ब्रज वारिस सेवा सदन, अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर से सम्बद्ध स्थानीय अपना घर सेवा समिति भुसावर का 18 वां वार्षिकोत्सव समारोह आज रविवार 29 मार्च को हरिरमण कृषि फार्म पर सांय 7.15 बजे कप्तान सिंह सरपंच घाँटरी के मुख्य आतिथ्य एवं राष्ट्रीय समिति संयोजक अपना घर संस्था बझेरा भरतपुर कुसुमलता अग्रवाल एवं शिवराम सिंह गुर्जर झालाटाला के विशिष्ठ आतिथ्य मे होगा। समारोह की अध्यक्षता आश्रम के आजीवन सदस्य चेतराम मीणा करेंगे। वही समारोह मे आपनाघर आश्रम संस्था संचालक डॉ बीएम भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।


