गोड्डा

सामूहिक उपनयन संस्कार के तहत 31 बटुकों का हुआ जुटिका बंधन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। ब्राह्मण सेवा ट्रस्ट की ओर से स्थानीय विद्यापति भवन में आयोजित दो दिवसीय 23वें निःशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार का शुभारंभ शनिवार की शाम ब्राह्मण समाज से आए विभिन्न गोत्र के 31 बटुकों के जुटिका बंधन से हुआ। इसकी जानकारी देते हुए विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार झा ने बताया कि समाज में एका स्थापित किए जाने एवं आडंबर के निहित फिजूल खर्ची पर रोक लगाए जाने के उद्देश्य से पिछले 22 वर्षों से निर्बाध रूप से आयोजित इस भव्य समारोह को सफल बनाने में समाज के सभी सक्षम बुद्धिजीवियों का सहयोग एवं समर्थन प्राप्त है। इस अवसर पर आयोजन से सक्रिय रूप से जुड़े समाजसेवी लोगों में पूर्व अध्यक्ष परमानंद चौधरी, सर्वजीत झा ,डा. वंशीधर मिश्र, विनय कुमार ठाकुर, परितोष पाठक, मिथिलेश कुमार झा , सुनील कुमार झा, निंद किशोर झा, राजेन्द्र प्रसाद झा, अंबाद कुमार ठाकुर, माधव चंद्र चौधरी, कुंदन कुमार, विनय कुमार चौधरी , प्रभु झा सहित बड़ी संख्या में बटुकों के परिजन उपस्थित थे। सबों के बीच देर रात सामुहिक भोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर जोर शोर से तैयारी की गई थी । आज सामुहिक उपनयन संस्कार होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button