सर्वाइकल कैंसर के बचाव को लेकर एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान 30मार्च से शुरू
HPV vaccination campaign to prevent cervical cancer begins on March 30

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर14वर्ष आयु की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा।इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान ने अपने कार्यालय कक्ष में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ 30 मार्च से किया जाएगा,जो अगले तीन महीनों तक चलेगा।वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में बच्चियों को लगाया जाएगा।सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कुल14,394बच्चियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।यह अभियान शहर से लेकर सभी प्रखंडों तक संचालित किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल14 वर्ष आयु की बच्चियों को ही यह टीका लगाया जाएगा।वही 14वर्ष से एक दिन कम और15वर्ष से एक दिन पहले तक वर्ष से आयु की बच्चियों को इसमें शामिल किया जाएगा।जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के अंतर्गत लक्ष्य इस प्रकार निर्धारित किया गया है।
सीएचसी बरहरवा – 2,272
सीएचसी बरहेट – 1,551
सीएचसी बोरियों – 2,181
सीएचसी पतना – 1,030
एसडीएच राजमहल – 2,094
सीएचसी साहिबगंज सदर – 2,037
सीएचसी तालझारी – 979
सीएचसी उधवा – 2,251
वही उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों एवं अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा और वैक्सीन की सुरक्षा व महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ डॉक्टरों की निगरानी में टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। आगे सिविल सर्जन ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों को इस टीकाकरण अभियान में शामिल कराएं,ताकि सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।वही प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर किरण माला भी उपस्थित थीं।



