धनबाद

धनबाद बलियापुर रामनवमी पर उपद्रवियों पर सख्ती: बलियापुर में पुलिस की कार्रवाई

Dhanbad Baliapur: Strict action against miscreants on Ram Navami: Police action in Baliapur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। धनबाद जिले के बलियापुर में रामनवमी के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, मारुति क्लब आमझार अखाड़ा के बाइक जुलूस के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद पथराव और झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई ।घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। चिन्हित उपद्रवियों को बाजार और आसपास के इलाकों में पैदल घुमाकर सख्त संदेश दिया गया। गोर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले भी एक भाजपा नेता के घर के बाहर प्रतिबंधित मांस फेंका गया था उनकी भी गिरफ्तारी हुई है।पूरे मामले में करीब 56 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button