गोड्डा

महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन रेस

पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। आगामी चतुर्थ राजकीय गणतंत्र मेला महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर ऐतिहासिक गांधी मैदान मे उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने राजकीय गणतंत्र मेला महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित विभागों के लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास द्वारों की समुचित व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की तत्परता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि मेला महोत्सव जिले का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता होती है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, मंच निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी, स्टॉल आवंटन एवं पार्किंग स्थल की व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया गया। निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
*पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारू रखने हेतु विशेष योजना तैयार करने तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। दौरान उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा वैद्यनाथ उरांव, जिला योजना पदाधिकारी फैजान सर्वर आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button