कैराना

फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने का आरोप

कोर्ट के स्टे के बावजूद धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। क्षेत्र में फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने और उगाही का मामला सामने आया है। ग्राम अशरफपुर निवासी जोगेन्द्र पुत्र प्यारेलाल ने कुछ लोगों पर उनकी खरीदी हुई संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कैराना कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार उसने अपने भाई पंचराज के साथ 29 नवंबर 2011 को ग्राम बरनावी निवासी शीशो से एक लाख 80 हजार रुपये में उक्त संपत्ति खरीदी थी। जांच में पता चला था कि यह जमीन वर्ष 1991 में सतपाल से सोमबीर और बाद में वर्ष 2010 में शीशो के नाम बैनामे के जरिए हस्तांतरित हुई थी। खरीद के बाद से दोनों भाई जमीन पर दुकान बनाकर लगातार काबिज हैं। आरोप है कि ग्राम जमालपुर निवासी कमल और सुधीर, जिनका इस संपत्ति से कोई संबंध नहीं है, दुकान पर पहुंचकर उन्हें बेदखल करने की धमकी देने लगे और रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर पीड़ित ने सिविल न्यायालय कैराना में वाद दायर किया, जिस पर न्यायालय ने उनके पक्ष में स्थगन आदेश (स्टे) जारी कर दिया, जो अब भी प्रभावी है। इसके बावजूद आरोप है कि 12 फरवरी 2026 को आरोपियों ने साजिश के तहत सब-रजिस्ट्री कार्यालय कैराना में कथित रूप से फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उक्त संपत्ति का बैनामा वसीम पुत्र दिलशाद निवासी पावटीकला और संजीव पुत्र हरपाल सिंह निवासी अलीपुर के नाम करा दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी भूमाफिया प्रवृत्ति के हैं और उनकी संपत्ति हड़पने के साथ ही उन्हें डराकर रुपये वसूलने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button