हजारीबाग

रामनवमी 2026 के सफल आयोजन पर उपायुक्त का बधाई संदेश

सभी का जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हज़ारीबाग़।  रामनवमी 2026 के पावन अवसर पर हजारीबाग जिले में आयोजित भव्य शोभा यात्रा एवं समस्त कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सफल आयोजन पर मैं समस्त जिलेवासियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हजारीबाग की संस्कृति, आस्था और परंपरा का अभिन्न अंग है, जिसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। इस वर्ष का आयोजन जिस अनुशासन, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ, वह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

*इस सफल आयोजन के लिए मैं सर्वप्रथम माननीय मुख्यमंत्री महोदय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व ने हमें निरंतर प्रेरित किया। साथ ही आयोजन के संपूर्ण गतिविधियों के दौरान मुख्य सचिव महोदय,गृह सचिव महोदया, डीजीपी महोदया का मार्गदर्शन तथा पूरे आयोजन के दौरान आईजी महोदय, डीआईजी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय का सतत सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। मैं माननीय केंद्रीय मंत्री महोदया, महिला एवं बाल विकास,भारत सरकार,आयुक्त महोदय,प्रशासनिक अधिकारियों, सभी माननीय सांसदों एवं विधायकों, महापौर, उप महापौर,पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, महासमिति एवं विभिन्न अखाड़ा समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों, विभिन्न विभागों के कर्मियों, पुलिस बल, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों, नगर निगम, सफाई कर्मियों, शांति समिति, सद्भावना समिति, ठेलको पार्टी तथा उन सभी व्यक्तियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिनके अथक प्रयास एवं समर्पण से यह आयोजन सफल हो सका। आप सभी के सहयोग, अनुशासन एवं समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया कि जब हम सब एकजुट होकर कार्य करते हैं, तो किसी भी बड़े आयोजन को सफल बनाना संभव है। यह क्षण मेरे लिए अत्यंत भावुक एवं अविस्मरणीय है, जिसे मैं अपने जीवन की एक विशेष स्मृति के रूप में संजोकर रखूंगा। एक बार पुनः आप सभी को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई बधाई। उपायुक्त, हजारीबा

 

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button