बागपत
बड़ौत कोतवाली में नवनियुक्त इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी का भव्य स्वागत
प्रजापति समाज ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान, सामाजिक एकता का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत/बागपत : बड़ौत कोतवाली में नवनियुक्त इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी का श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति (पंजीकृत) की ओर से गर्मजोशी और सम्मान के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान प्रजापति समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह और सम्मान का भाव देखने को मिला। समाज के लोगों ने फूलमालाओं और तालियों की गूंज के बीच इंस्पेक्टर त्यागी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र मलानिया प्रजापति ने कहा कि समाज को ऐसे कर्मठ और ईमानदार अधिकारियों से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्पक्षता और दृढ़ता के साथ करेंगे तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।
संस्थापक डॉ. अशोक कुमार प्रजापति ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए इंस्पेक्टर के नेतृत्व में जनता और पुलिस के बीच विश्वास और मजबूत होगा।
वहीं संरक्षक राकेश प्रजापति (बरनावा) ने कहा कि समाज हमेशा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करता रहेगा। उन्होंने इंस्पेक्टर त्यागी को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस दौरान सेटू प्रजापति, गौरव प्रजापति एवं राजवीर प्रजापति (गुराना) सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखते हुए नवनियुक्त इंस्पेक्टर का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही अपराध मुक्त समाज की कल्पना साकार हो सकती है और वे हमेशा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और समाज व पुलिस के बीच आपसी विश्वास को और मजबूत करने का संदेश देकर समाप्त हुआ।



