ललितपुर

युवाओं में राष्ट्रभक्ति आवश्यक : रविशंकर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा युवाओं का पथ संचलन तुवन मंदिर से निकाला गया, जो घण्टाघर होते हुए वीर सावरकर चौराहा, तालाबपुरा होते हुए वापस तुवन मंदिर पहुंचा। सभी स्वयंसेवक पंक्ति बद्ध होकर चल रहे थे। मार्ग में अनेक शुभचिंतकों द्वारा फूल बरसाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। तुवन मंदिर पर एकत्रित स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कानपुर प्रान्त के सामाजिक समरसता प्रमुख रविशंकर गुप्ता ने कहा कि संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है। पथ संचलन शाखा का प्रकटीकरण है। शौर्य, पराक्रम, अनुशासन समाज में निर्माण हो यही पथसंचलन का उद्देश्य है। कदम से कदम मिलने से मन मिलते हैं। हमें भारत माता को पुन: विश्वगुरु पद पर बैठाना है। आज संघ के अनेक संगठन समाज में कार्य कर रहे हैं। समाज में अनेक सेवा कार्य संघ के स्वयंसेवक कर रहे हैं, लेकिन कोई प्रचार प्रसार नहीं करते। इस अवसर पर नगर संघचालक जितेंद्र वैद्य, मनोज तिवारी समेत सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button