ललितपुर

त्यौहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा

गूगल मीटिंग के माध्यम से अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था पर विशेष जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में एसपी ने गूगल मीटिंग से जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, शाखा व चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी महावीर जयंती, हनुमान जयंती एवं हजरत बाबा सदनशाह के सालाना उर्स को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जुलूसों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए तथा पोस्टर और क्लस्टर पार्टियों की ड्यूटी लगाकर संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जाए। उर्स के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोल-डीजल के अवैध परिवहन व कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा अंतर्राज्यीय सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने गूगल मीट के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। साथ ही ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मामलों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई करने को कहा गया। इसके साथ ही यक्ष एप की एसओपी का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं वांछितों पर प्रभावी निगरानी रखने की बात कही गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button