बरेली

झोपड़ी में लगी भीषण आग, बकरियां जिंदा जलीं, सामान जलकर हुआ राख

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : तहसील फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोखा टोढी प्रेम नगर गोटिया निवासी रामकुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद ने थाने पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे झोपड़ी के अंदर बंधी बकरियां जलकर मर गईं।
आग की चपेट में आने से घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा प्रशासन से पीड़ित को उचित सहायता दिलाने की मांग की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button