पाकुड़ में 83 सेविका सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, अधिकारियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
Appointment letters distributed to 83 Sevika Sahayikas in Pakur, officials gave important suggestions

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ स्थित रविन्द्र भवन में सेविका सहायिका नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जिले के नव चयनित लगभग 83 सेविका सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा, झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव एवं पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष कार्यपालक पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, बीडीओ दिलीप टुडू तथा सीडीपीओ सहित कई अधिकारी शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी ने नव नियुक्त सेविका सहायिकाओं को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने, ईमानदारी से कार्य करने तथा समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्य के दौरान अनुशासन, संवेदनशीलता और समर्पण को प्राथमिकता देने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान सभी नव चयनित अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया और उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया।



