ललितपुर

हृदेश शिवहरे उद्यान शास्त्र में डॉक्टरेट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। बुन्देलखण्ड क्षेत्र के कृषि शोधार्थी डा.हृदेश शिवहरे ने उद्यान शास्त्र विषय में डॉक्टरेट (पीएचडी) पूर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपना शोध कार्य आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, अयोध्या से पूर्ण किया हैं। वर्तमान में डा.हृदेश शिवहरे एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में असिस्टेंट प्रो. (कृषि विज्ञान) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां वह विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं अनुसंधान के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक का सफर कठिन परिश्रम एवं समर्पण के साथ पूरा किया। उनके पिता रामेश्वर दयाल शिवहरे एवं माता कमलेश देवी शिवहरे ने सीमित संसाधनों के बावजूद उन्हें उच्च शिक्षा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डा.हृदेश शिवहरे ने भी घर से दूर रहकर निरंतर अध्ययन किया और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। शिक्षा एवं शोध कार्य के साथ-साथ डा. हृदेश शिवहरे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। वे पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा किसानों के बीच जागरूकता से जुड़े कार्यों में भाग लेते रहे हैं। उनका उद्देश्य समाज एवं किसानों के हित में कार्य करना है। डा.शिवहरे की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button