हजारीबाग

रामनवमी में और कोर्रा पेलावल थाना क्षेत्र में अलग अलग हत्यारे को पुलिस ने धार दबोचा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हजारीबाग जिले के पेलावल ओ०पी० क्षेत्र क्षेत्र गदोखर में दिनांक 27/28 मार्च को रामनवमी जुलूस के दौरान रामकुमार साव पिता-स्व० नेमन साव ग्राम गदोखर थाना पेलावल ओ०पी० जिला हजारीबाग का निर्मम हत्या की गई थी, जिसमें पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल अपराधकर्मियों को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। दिनांक 27/28 को रात्रि करीब 12:30 बजे गदोखर शिवमंदिर से रामनवमी का शोभायात्रा बहुत ही शाति पूर्ण तरीके निकला था, शोभायात्रा में करीब एक से सवा सौ ग्रामीण शामिल थे। जब शोभायात्रा गदोखर कब्रिस्तान मोड़ से पगार चौक होते हुए लौट रही थी तो इसी बीच (1) करण कुमार यादव (2) नितेश यादव (3) अभिषेक यादव और (4) अरूण यादव चारों ग्राम गदोखर थाना पेलावल ओ०पी० जिला-हजारीबाग के द्वारा षडयंत्र के तहत शोभायात्रा में शामिल रामकुमार साव पिता-स्व० नेमन साव ग्राम गदोखर थाना पेलावल ओ०पी० जिला हजारीबाग को निर्ममता पूर्वक भुजाली से पेट में ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दिया गया था। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गये थे। घटना के बाद नारायण साव पिता स्व० नेमन साव ग्राम गदोखर थाना पेलावल ओ०पी० जिला हजारीबाग ने लिखित आवेदन दिया गया। था। प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त-01. करण कुमार यादव 02. नितेश कुमार यादव 03. अभिषेक यादव और 04. अरुण यादव चारों ग्राम गदोखर थाना पेलावल ओ०पी० जिला-हजारीबाग के विरूद्ध वादी के भाई राामकुमार साव की हत्या के आरोप में कटकमसांडी (पे०) थाना कांड सं0-50/26 दिनांक-103 (1)/61(2) बी०एन०एस को दर्ज किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ओ०पी० प्रभारी के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया तथा गठित SIT टीम के द्वारा सामकुमार साव के हत्या में शामिल अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु में लगातार छापामारी अभियान चलाकर प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त-करण कुमार यादव और नितेश कुमार यादव को दिनांक-31.03.26 को कण्डसार रेलवे स्टेशन से एवं अभियुक्त अरूणा यादव को भी दिनांक’- 31.03.26 को छड़वा डैम काली मंदिर के पीछे से गिरफ्तार किया गया। वंही गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर अभियुक्त अरूण यादव के घर के छत के उपर वाला कमरा से हत्या में प्रयुक्त खून लगा हुआ एक भुजाली को बरामद किया गया। जिससे विधिवत् जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों अपने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपराध को स्वीकार किया गया तथा बताये कि पूर्व के रंजिश के कारण षडयंत्र के तहत रामकुमार साब की हत्या किया गया है। गिरफ्तार में से (1) करण कुमार यादव उम्र 18 वर्ष पिता अरूण यादव (2) अरूण यादव उम्र 48 वर्ष पिता स्व० कमल गोप दोनों सा०-कोदु मुहल्ला गदोखकर (3) नितेश कुमार यादव उर्फ छोटू उर्फ छोटा डोन उम्र 18 वर्ष पिता स्व० अशोक यादव तेली मुहल्ला गदोखर सभी थाना कटकमसांडी (पेलावल) जिला-हजारीबाग। इनके पास से खुन लगा हुआ एक भुजाली बरामद किया गया। इस छापामार मे शाहिद रजा, पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल, हजारीबाग। वेद प्रकाश पाण्डेय, ओ०पी० प्रभारी, पेलावल ओ०पी० निशांत केरकेट्टा, थाना प्रभारी लोहसिंघना, हजारीबाग। शिवम गुप्ता, थाना प्रभारी कटकमसांडी, हजारीबाग उपेन्द्र सिंह, पेलावल ओ०पी० हजारीबाग। श्यामजीत किस्कू पेलावल ओ०पी० हजारीबाग। संजय खलखो पेलावल ओ०पी० हजारीबाग8. स०अ०नि० रविन्द्र कुमार, पेलावल ओ०पी० हजारीबाग लासो किस्कु पेलावल ओ०पी० हजारीबाग। रमेश सिंह, पेलावल ओ०पी० हजारीबाग बुधवा तिर्की, पेलावल ओ०पी० हजारीबाग तकनीकी शाखा, हजारीबाग के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी। पेलावल ओ०पी० सशस्त्र बल शामिल थे। वंही कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढ़ा में दिनांक 27 मार्च 2026 की रात को कॉपरेटिव कॉलोनी डीपूगढ़ा गोलम्बर निवासी मुकेश सिंह पर राजू थोथा उर्फ प्रणय कुमार पिता कृष्णदेव प्रसाद सिंह हाउसिंग कॉलोनी दिपूगढ़ा थाना कोर्रा हजारीबाग ने चाकू से हमला कर दिया जो मुकेश सिंह के पेट में लगा जिससे मुकेश सिंह घायल हो गये जिन्हें ईलाज हेतू तत्काल आरोग्यम अस्पताल भेजा गया। उक्त हत्या के प्रयास के आरोप में कोर्रा थाना कांड सं0-53/2026 दिनांक 28.03.2026, धारा-109 (1)/118(2)/351 (3)/352 BNS दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। अनुसंधान के क्रम में दिनांक-28.03.2026 को फरार अभियुक्त राजू थोथा उर्फ प्रणय को गिरफ्तार कर लिया जिन्होने स्वीकारोक्ति ब्यान में अपना अपराध स्वीकार किया, तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार में से राजू थोथा उर्फ प्रणाय, सा०-हाउसिंग कॉलोनी, दीपूगढ़ा, थाना-कोर्रा, जिला-हजारीबाग। के रहने वाले हैं। इनके पास से खुन लगा हुआ एक भुजाली बरामद किया गया। छापेमारी दाल में मुख्य रूप से अमित आनन्द (भा०पु० से०) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर अजीत कुमार, थाना प्रभारी कोर्रा, हजारीबाग। तकनीकी शाखा, हजारीबाग के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी। कोर्रा थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button