हजारीबाग
बड़कागांव रामनवमी में सूर्य मंदिर कुशवाहा समाज की झांकी को मिला प्रथम स्थान।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़कागांव में रामनवमी की निकाली गई झांकी व जुलस शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सभी 15 अखाड़ों ने एक से बढ़कर एक झांकी व जुलूस प्रस्तुत किया। सोमवार देर शाम पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया जिसका संचालन तापेश्वर कुमार तापस एवं संजय सागर ने किया ।रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी के नेतृत्व में झांकी व जुलूस का मूल्यांकन विनोद सिन्हा, रितेश ठाकुर व सांवरमल अग्रवाल द्वारा किया गया। झांकी का संदेश, लाइटिंग, साउंड, ताशापार्टी, शिष्टाचार, लाठी तलवार, भाला की करतब दिखलाने के अलावा अन्य चीजों की अवलोकन कर मूल्यांकन, कर अंक दिए गए।मुख्य अतिथि बड़कागांव इंस्पेक्टर ललित कुमार, विशिष्ट अतिथि आजसू नेता केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा व अन्य उपस्थित अतिथियों के हाथों प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार बड़कागांव सूर्य मंदिर कुशवाहा समाज की ओर से निकाली गई राजा हरिश्चंद्र एवं श्मशान घाट से संबंधित झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया वहीं द्वितीय पुरस्कार आदर्श गुरु चट्टी तथा तृतीय पुरस्कार विश्वकर्म मोहल्ला अवतार क्लब को प्राप्त हुआ। इनके अलावा प्रदर्शन के हिसाब से क्रमबद्ध सभी 15 अखाड़े को पुरस्कार दिया गया। वही महा समिति की ओर से रामनवमी की जुलूस की विधि व्यवस्था को देखते हुए रामनवमी शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिसमें 15000 राम भक्तों के लिए विशेष रूप से खाना की व्यवस्था की गई थी। ताकि जुलूस में शामिल कोई भूखा नहीं रहे। झांकी के अलावा महासमिति के द्वारा एकल स्पर्धा में बेहतर करने वाले को भी पुरस्कृत किया गया। वही पुरस्कार वितरण के पश्चात अध्यक्ष विवेक सोनी ने जुलूस पुरस्कार वितरण एवं अन्य कार्यों में सहयोग के लिए बड़कागांव वासियों का आभार प्रकट किया।मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से महासमिति अध्यक्ष विवेक सोनी, सचिव बैजनाथ महतो,जदयू के जिला सचिव सुरेश वर्मा ,सरोज सोनी, गौतम वर्मा ,सरोज सोनी,रामधनी महतो, नरेंद्र राम ,पंकज कुमार, दीपक महतो, व दर्जनों लोग उपस्थित थे।



