शामली
भारतीय यूनियन टिकैत में नई नियुक्तिः मोहम्मद आरिफ बने ब्लॉक अध्यक्ष थानाभवन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना।मसावी। भारतीय यूनियन टिकैत संगठन में युवा नेतृत्व को मजबूती देने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष शांता प्रधान ने मसावी निवासी मौ आरिफ को संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष थानाभवन नियुक्त किया है। इस घोषणा के साथ ही क्षेत्र मे कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष थानाभवन मौ आरिफ ने संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया है। उन्होंने कहा कि वे किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। संगठन की नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रमुखता से किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन टिकैट जिला अध्यक्ष शांता प्रधान ने बताया कि मौ आरिफ लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे किसानों, मजदूरों और युवाओं की समस्याओं को लेकर हमेशा आगे रहते हैं। संगठन ने उनकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही थानाभवन मसावी समेत आसपास के गांवों से शुभकामनाओं का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर मौ आरिफ का स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। शांता प्रधान जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी मोहित शर्मा कपिल खाटियान जाहिद मास्टर आदि। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व के आगे आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। युवा वर्ग को संगठित कर गांव स्तर पर आंदोलन की ताकत मजबूत की जाएगी। मौ आरिफ ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत का झंडा गांव-गांव फहराना उनका लक्ष्य है। किसानों के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त युवा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाएं।


