खैरथल

खैरथल-तिजारा को विकास की नई दिशा देंगे जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश, संभाला पदभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। बुधवार को जिले जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने जिला कलेक्टर खैरथल तिजारा का विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट में सभी उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं अधिकारियों के साथ परिचयात्मक चर्चा की और जिले में चल रही योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी तथा प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग कर जनहित के कार्यों को गति देगें। उन्होंने जिले के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, विद्युत और स्वच्छता जैसे बुनियादी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों की गुणवत्ता सुधार तथा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर देने की बात कही। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही।युवाओं के कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकें। औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए निवेश को आकर्षित करने, उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करने की भी बात कही।जिला कलेक्टर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए योजनाओं की नियमित समीक्षा कर पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और जिले को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने का आह्वान किया।
*खैरथल पत्रकार संघ ने जिला कलेक्टर से की मुलाकात
खैरथल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलवाल के नेतृत्व मे पत्रकारों ने नवनियुक्त  जिला कलेक्टर को बधाई दी जिला कलेक्टर ने पत्रकारों का परिचय लेते हुए प्रशासन से सहयोग की अपील की
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button