पिलखुवा पुलिस ने लव जेहाद के आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया
नाबालिग हिंदू युवती की बरामदगी को लेकर कल थाने में हिंदू संगठनों ने पढ़ा था हनुमान चालीसा का पाठ...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
28 मई से लापता नाबालिग हिंदू युवती को पिलखुवा पुलिस ने मप्र से बरामद किया….
युवक के सहभियुक्त पिता और दोस्त को पुलिस ने कल भेजा था जेल…
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ में हिंदू किशोरी के कथित किडनैप केस में पुलिस ने आरोपी मुस्लिम युवक साहिल को मप्र से गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने आरोपी साहिल के पास से नाबालिग हिंदू युवती को बरामद किया है । युवती के किडनैप केस के बाद उसकी बरामदगी को लेकर परिजनों और हिन्दू संगठन ने कल पिलखुवा थाने में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा था । हिंदू किशोरी और मुस्लिम युवक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मुस्लिम युवक साहिल द्वारा नाबालिग हिंदू युवती के अपहरण का मामला सामने आया है । मुस्लिम युवक साहिल द्वारा बकरा ईद के दिन 28 जून को युवती का अपहरण करने का आरोप लगा है । मुस्लिम युवक साहिल द्वारा नाबालिग युवती के साथ मारपीट का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें वह युवती को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है । घटना के दो दिन बाद 30 मई को पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन घटना के दस दिन बीतने पर भी जब पुलिस आरोपी साहिल को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और न ही नाबालिग युवती ही पुलिस को मिली तो इससे नाराज़ होकर हिंदू युवती के परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने पिलखुवा कोतवाली पर पुलिस के खिलाफ आक्रोष दिखाते हुए कोतवाली में हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध प्रदर्शन दिखाया । हालांकि अब पुलिस ने आरोपी युवक साहिल को गिरफ्तार करते हुए हिंदू युवती को बरामद कर लिया है ।
इस मामले में हापुड के एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया है कि , युवती की बरामदगी को लेकर पुलिस की तीन टीम गठित की गई थीं । आरोपी युवक साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और युवती को बरामद कर लिया गया है । आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है ।



