पाकुड़

बन्नोग्राम प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंचे महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी

Maheshpur MLA Prof. Stephen Marandi reached the final of Bannogram Premier League

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ (झारखंड)। जिले के पाकुड़िया प्रखण्ड के बन्नोग्राम गांव में आयोजित चार दिवसीय बन्नोग्राम प्रीमियर लीग (BPL) सीजन 19-2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में ब्रदर्स 11 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टाइगर 11 को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी उपस्थित रहे। उनके साथ झामुमो की केन्द्रीय कमेटी सदस्य सह- क्षेत्र के युवा नेत्री उपासना मरांडी भी मौजूद थी। मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद टॉस कराया, जबकि उपासना मरांडी ने बल्लेबाजी कर मैच का शुभारंभ किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया। विजेता टीम ब्रदर्स 11 को प्रो. स्टीफन मरांडी ने ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टाइगर 11 को उपासना मरांडी ने ट्रॉफी और नकद राशि प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. मरांडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के टूर्नामेंट का आयोजन होना गर्व की बात है और इससे छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को हर वर्ष जारी रखने पर जोर दिया। वही उपासना मरांडी ने घोषणा की कि जल्द ही पाकुड़िया प्रखंड में एक उच्चस्तरीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और वे भविष्य में एम.एस. धोनी और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों की तरह राज्य और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। इस दौरान आयोजन स्थल पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, विश्वजीत दास, सूरज रविदास सहित कई झामुमो कार्यकर्ता एवं सैकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित रहे। अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा भव्य स्वागत भी किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button