
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मिले गुप्त सूचना के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पीपलजोड़ी मोड़ के समीप की गई, जहां छापेमारी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक्किस पुरिया में रखी लगभग 6. 46 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया। इसके अतिरिक्त छापेमारी दल ने उक्त व्यक्ति के पास से. एक सैमसंग कंपनी का स्मार्टफोन और एक होंडा मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस अभियान में अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता, सीआई सुभजीत कुमार, आरक्षी प्रकाश रजक तथा आरक्षी किशोर कुमार मरांडी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। डीएसपी अजय आर्यन ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के कई मामले दर्ज हैं और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ कांड संख्या 68/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोसीम शेख के रूप में हुई है, जो मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। वही समाचार लिखे जाने तक पुलिस आगे की कारवाई कर रही थी।



