बरेली

श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल द्वारा , गंगापुर से शोभायात्रा निकाली गई 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली : जानकारी देते हुए विभाग संयोजक नीरज चौरसिया ने बताया कि शोभायात्रा में बजरंग के सैंकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ,शोभायात्रा गंगापुर से प्रारंभ होकर मठ की चौकी ,साहू गोपीनाथ, श्यामगंज बाजार ,कालीबाड़ी ,बरेली कॉलेज ,नगर निगम ,पटेल चौक होते हुए ,सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में महाआरती के साथ सम्पन्न हुई । यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोम ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए,कहा कि हम सबको हनुमान महाराज जी को अपना आदर्श मानते हुए,उनकी शक्ति के साथ साथ मर्यादा का पालन भी करना है,जिससे यात्रा सकुशल सम्पन्न हो ।यात्रा का शुभारंभ पार्थ गौतम ,डॉ विनोद पागरानी ,राजकुमार राजपूत के द्वारा किया गया । जगह जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया गया । इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आशु अग्रवाल,महानगर मंत्री संजय शुक्ला, अंकित कुमार,भगवान स्वरूप ,राजेंद्र राजपूत, कन्हैया लाल, वीरेंद्र यादव ,महानगर संयोजक केवलानंद गौड, आशीष शर्मा, निखिल गंगवार,आशीष सक्सेना,आकाश मौर्या,विशाल सिंह ,निकुंज साहू ,आशीष चंद्रा यश गंगवार  गिरीश राजपूत। नितिन राजपूत  कुलदीप राजपूत निखिल राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button