बरेली

जयकारों के साथ निकली रिठौरा में शोभायात्रा

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

​ नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                       
बरेली नगर पंचायत रिठौरा में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को रिठौरा नगर केसरिया रंग में रंगा नजर आया। श्री बालाजी दरबार में विशेष पूजा-अर्चना के बाद शाम शोभायात्रा का शुभारंभ महंत अरविंद पाण्डेय ने छप्पन भोग लगाकर किया गया। यात्रा में चेयरमैन शकुंतला देवी व प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता ने नगरवासियों के साथ सहभागिता की। रमेश वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी श्री हनुमान जी की आरती उतारकर पुण्य लाभ कमाया।
​शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एस आई वैभव गुप्ता एवं पुलिस बल पूरी यात्रा के दौरान साथ रहा। इस धार्मिक आयोजन में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अरूण फौजी के नेतृत्व में हरिपाल गंगवार, सर्वेश सैनी, सुरेंद्र गंगवार, अनिल कनौजिया, राजू यादव, मोनू गुप्ता, अंकुश गुप्ता, प्रदीप राठौर और कमल गंगवार , ढल्लो देवी , पूरनलाल शर्मा सक्रिय भूमिका निभाई। नगर के मुख्य मार्गों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार अभिनंदन किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button