प्राइवेट स्कूलों में हो रही मनमानी के खिलाफ जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : भारतीय किसान यूनियन चढूनी बरेली द्वारा राष्ट्रीय आह्वान पर प्राइवेट स्कूलो मे हो रही मनमानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराए जाने को लेकर संगठन ने जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया संगठन के जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि प्राइवेट स्कूल महंगी किताबो फीस व अन्य तमाम चीजो के नाम पर अभेद धन उगाही करने लगे है लेकिन संगठन इस पर किसी तरह का कोई लाभ प्राइवेट स्कूलो को नही होने देगा जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने सभी संबंधित विभागो व प्राइवेट स्कूलो को गंभीरतापूर्वक लेकर खुली चेतावनी दी है कि आप गरीब बच्चो के भविष्य से कोई खिलवाड न करे अन्यथा संगठन आप लोगों के खिलाफ सीधी कार्यवाही करेगा ज्ञापन मे शामिल जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी के साथ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम जिला सचिव अर्जुन यादव जिला उपाध्यक्ष महमूद जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार पंडित हुसैन खान तहसील अध्यक्ष ऑंवला आरिफ अंसारी तहसील महासचिव ऑंवला नशीम अहमद सहित अन्य तमाम किसान मौजूद रहे !



