गाजियाबाद

लोनी बॉर्डर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच बवाल होने से बचा। 

प्रदूषण व नगरपालिका की टीम पर जबरन घर में घुसकर वीडियो बनाने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल कालोनी में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब नगरपालिका परिषद लोनी और प्रदूषण विभाग की टीम पर घरों में घुसकर जबरदस्ती वीडियो बनाने के आरोप लगे। इसको लेकर स्थानीय लोग भड़क उठे और मौके पर जमकर दो पक्षों में कहासुनी हुई।
बताया जा रहा है कि टीम के साथ सभासद अंजली के पति मोहन शर्मा और आधा दर्जन महिलाएं भी मौजूद थीं। मोहन शर्मा का आरोप है कि उत्तरांचल कॉलोनी के औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तार छीलने और जलाने का काम हो रहा है, जिससे भारी प्रदूषण फैल रहा है।इसकी शिकायत बीस दिन पहले की गई थी उसी  सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और ऐसे गोदामों व मकानों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू की।जहां अवैध रुप से तार छिलने व जलाने का काम होता है
मोहन शर्मा के अनुसार इस दौरान, कुछ लोगों द्वारा महिलाओं के साथ कहासुनी की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे, जहां उनके साथ भी विवाद हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया, जिसमें घटना का वीडियो रिकॉर्ड था।
वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि सभासद पति और उनके साथ आई महिलाएं बिना किसी कारण के लोगों के घरों में घुस रही थीं, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हुई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनीष बिष्ट और एसीपी ज्ञान प्रकाश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए।
मामले की जानकारी मिलने पर लोनी विधायक भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button