बरेली

शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का साधन नहीं          

जीवन को दिशा देने वाली ज्योति है ; डॉक्टर सुभाष चंद्र मौर्य             

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया, क्यारा, बरेली में कक्षा 9 का परीक्षाफल अत्यंत उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। विद्यालय स्तर पर खुशी सिंह ने प्रथम तथा स्वाति ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने परिश्रम और लगन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। अपना परीक्षाफल प्राप्त करते ही विद्यार्थियों के चेहरे प्रसन्नता की दिव्य आभा से आलोकित हो उठे।
इस अवसर पर नवीन शैक्षिक सत्र के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में पारंपरिक तिलकोत्सव का आयोजन किया गया। कक्षा 9 उत्तीर्ण कर कक्षा 10 में प्रवेश करने वाले तथा कक्षा 9 में नवप्रवेशित सभी विद्यार्थियों के मस्तक पर चंदन का पवित्र तिलक लगाकर उनका ससम्मान स्वागत किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य, राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुभाष चन्द्र मौर्या ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “विद्या केवल अंक प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि यह जीवन को दिशा देने वाली वह ज्योति है, जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर सफलता के स्वर्णिम द्वार खोलती है। आप सभी विद्यार्थी निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास को अपना पथप्रदर्शक बनाएं।उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने भीतर छिपी असीम संभावनाओं को पहचानें और उन्हें साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर प्रयासरत रहें।इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी श्रीमती पूनम सिंह, शिक्षक धर्मदेव यादव एवं कनिष्ठ सहायक  शादाब भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button