झरिया के होरलाडीह के लाल ने किया कमाल, एसएससी में सफलता पाकर देश सेवा को तैयार
The son of Horladih of Jharia did wonders, after clearing SSC, he is ready to serve the country.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। झरिया के होरलाडीह क्षेत्र से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। यहां के होनहार युवा बाल्मीकि पासवान ने एसएससी फेज-12 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बाल्मीकि पासवान का चयन एसएससी एमटीएस (ग्रुप-सी) के तहत मेडिकल अटेंडेंट के पद पर मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर में हुआ है। वे आगामी 06 अप्रैल 2026 से उत्तर प्रदेश में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। साधारण परिवार से आने वाले बाल्मीकि के पिता अनूप दास पासवान और माता सरस्वती देवी के लिए यह उपलब्धि गर्व का क्षण है। उनकी सफलता वर्षों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। इस उपलब्धि के पीछे सक्सेस डॉट कॉम कोचिंग इंस्टीट्यूट का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संस्थान के निदेशक आलोक सिन्हा के मार्गदर्शन में पिछले 14 वर्षों से यह संस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को नई दिशा दे रहा है। बाल्मीकि पासवान की यह सफलता उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। यह कहानी बताती है कि सच्ची मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।



