खैरथल
गुरूग्राम विधायक मुकेश शर्मा खैरथल में हुआ भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल। गुड़गांव के भाजपा विधायक मुकेश शर्मा का खैरथल आगमन पर ब्राह्मण समाज द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। मुकेश शर्मा एक निजी कार्यक्रम में शरीक होने आये थे ब्राह्मण समाज के लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं, साफा, पुष्प चिन्ह एवं तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया।इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राम सिंह शर्मा, युवा अध्यक्ष आकाश त्रिवेदी, विष्णु दत्त शर्मा, कैलाश जोशी, राजेश जोशी, वेद प्रकाश कौशिक, महेश शर्मा, मनीष शर्मा, बेनी कौशिक, गणेश शर्मा, देवेंद्र वत्स, प्रेम कौशिक, अजय शर्मा, अनिल शर्मा, हिमांशु शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक मुकेश शर्मा से क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की तथा आपसी सामाजिक एकता और विकास के विषयों पर विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर ही जाटव समाज के लोगो ने भी स्वागत किया!



