गोड्डा

गोड्डा में भक्ति के साथ बहाई गई मानवता की सेवा की गंगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत ग्राम-बड़हारा में संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुए कार्यक्रम में केवल प्रवचन ही नहीं हुए, बल्कि ‘सेवा ही परमो धर्म’ का प्रत्यक्ष उदाहरण भी पेश किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहाँ सैकड़ों की संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने कतार में लगकर स्वेच्छा से 40 युनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले अनुयायियों का कहना था कि महाराज जी ने सिखाया है कि परमात्मा की सबसे बड़ी पूजा उसकी रचना (मानव और जीव) की सेवा करना है।
सत्संग में इस बात पर जोर दिया गया कि कलयुग के इस दौर में जहाँ लोग स्वार्थ के वशीभूत हैं, वहां संत रामपाल जी के अनुयायी बिना किसी जाति-पाति के भेदभाव के समाज की भलाई में लगे हैं। इस शिविर का उद्देश्य आपातकाल में रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। संत रामपाल जी महाराज ने सत्संग प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सामाजिक सेवा करने के लिए प्रेरित किया और संत जी ने अनेकों सामाजिक कार्य चला रखे हैं। जैसे नशा के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ, दहेज के खिलाफ, जीव हिंसा के खिलाफ, स्वच्छता अभियान, पेड़ पौधों की रोपाई, रक्तदान शिविर, देहदान शिविर आदि जैसे अनेक कार्य चल रहा है। सत्संग कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित श्रद्धालु एवं सेवादारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्वक एवं अनुशासित तरीके से संपन्न कराया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button