आठ माह से वेतन नहीं मिला भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं लैब टेक्नीशियन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के लेबोरेट्री में कार्यरत लैब टेक्नीशियनो को आठ माह से वेतन नहीं मिला है। फलस्वरूप इनके समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सूचनानुसार नावाडीह सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तीन गोमिया सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चार तथा कसमार सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन लैब टेक्नीशियन कार्यरत हैं। बोकारो जिला के स्वास्थ्य विभाग में कुल दस टेक्नीशियन कार्यरत हैं जिन्हें 15 वें वित्त आयोग की राशि से इन्हें वेतन भुगतान किया जाता है। नावाडीह सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत लैब टेक्नीशियन निरंजन कुमार ने इस संवाददाता को बताया कि आठ माह से वेतन नहीं मिलने से हमारी आर्थिक दशा बद से बद्तर हो गई है। घर का राशन पानी चलाने विधालय में पढ़ाई कर रहे बच्चों की स्कूल फीस भरने घर परिवार की इलाज करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रतिदिन ड्यूटी आने जाने में भी पच्चास रूपए का खर्च वहन करना पड़ता है। दुकानदार भी उधारी देने में हाथ खड़े कर देते हैं। आखिर वे भी कितने दिन उधार दे पायेंगे उन्हें भी अगले दुकानदार को रूपए देना पड़ता है।अपनी आर्थिक स्थिति की जानकारी देते हुए निरंजन कुमार ने बोकारो के सिविल सर्जन उपायुक्त डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो तथा गिरिडीह के सांसद घन्द्रप्रकाश चौधरी से आठ माह का वेतन भुगतान करने की मांग की है ताकि सामान्य जीवन यापन कर सके।



