गाजियाबाद

ऑपरेशन प्रहार के तहत अंकुर विहार पुलिस का जागरूकता अभियान

छात्रों को नशा व अवैध असलहों के खतरों से कराया अवगत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : गाज़ियाबाद के ग्रामीण जोन कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना अंकुर विहार क्षेत्र मे आज  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार के नेतृत्व में थाना प्रभारी, ऑपरेशन प्रहार प्रभारी एवं चौकी डाबर तालाब की पुलिस टीम ने सक्रिय भागीदारी की।
इस दौरान पुलिस टीम ने बुध सिंह इंटर कॉलेज, बुद्ध नगर डाबर तालाब में पहुंचकर स्कूल के अध्यापक गण, अध्यापिकाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों तथा अवैध असलहों से जुड़े अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है।
छात्रों को यह भी समझाया गया कि अवैध हथियारों का प्रयोग किस प्रकार अपराध को बढ़ावा देता है और इससे कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता है। पुलिस ने सभी को सजग रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर हेल्पलाइन नंबर 9643200225, 9643327920, 9643326220 और 8178522624 साझा किए गए तथा भरोसा दिलाया गया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने आमजन को “पुलिस की आंख और कान” बताते हुए सहयोग की अपील की।
अभियान के अंतर्गत पंपलेट भी वितरित किए गए और थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ऑपरेशन प्रहार से संबंधित पोस्टर लगाकर जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर बिहार ज्ञान प्रकाश राय व अंकुर बिहार थाना प्रभारी योगेंद्र पवार , आपरेशन प्रहार प्रभारी नीरज कुमार अत्री ने विस्तार से बच्चों को नशें के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button