साहेबगंज

थाना प्रभारी चले गांव की ओर कार्यक्रम में समाजिक बुराइयों पर जागरूकता का संदेश

The station in-charge went towards the village and gave the message of awareness on social evils in the program.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हिरणपुर पंचायत भवन में थाना प्रभारी चले गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी,झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान,जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम तथा थाना प्रभारी पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने बारी-बारी से संबोधित करते हुए समाज में फैल रही विभिन्न बुराइयों पर प्रकाश डाला।साथ ही इन समस्याओं के रोकथाम के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया।वक्ताओं ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही समाज में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करते हुए अपराध व सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की गई।मौके पर ज़िप सदस्य जेठा मुर्मू,समदा सोरेन,पंचायत अध्यक्ष होपना सोरेन,सचिव हिंकू हांसदा सहित पंचायत के सभी सक्रिय

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button