नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक तालबेहट में 7 अप्रैल 2026 को एक वृहद पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। बताया गया कि इस पूल कैंपस ड्राइव में केवल राजकीय पॉलिटेक्निक तालबेहट ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। यह अवसर विशेष रूप से डिप्लोमा पास आउट एवं फाइनल ईयर में अध्ययनरत छात्रों के लिए उपलब्ध रहेगा। प्लेसमेंट ड्राइव में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल ब्रांच के डिप्लोमा धारक या अंतिम वर्ष के छात्र भाग लेने के पात्र होंगे। संस्थान प्रशासन ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर समय से उपस्थित होने की अपील की है। यह कैंपस ड्राइव 7 अप्रैल को सुबह 9 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक तालबेहट परिसर में प्रारंभ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने की संभावना है।



