खैरथल

दीपावली की सजावट और जगमगाती रोशनी से खैरथल के बाजार पूरी तरह जीवंत नजर आये

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 खैरथल : दीपोत्सव के अवसर पर रविवार को रूप चतुर्दशी पर लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में दीपदान कर त्योहार की शुरुआत की। दीपावली की सजावट और जगमगाती रोशनी से शहर के बाजार पूरी तरह जीवंत नजर आए।

शाम होते ही घरों और दुकानों पर दीप जलाए गए, वहीं बाजारों में सजावट ने उत्सव का आनंद बढ़ा दिया। लोगों ने त्यौहार से पहले ही खरीदी में तेजी दिखाई, जिससे मिठाई और रेडिमेट की दुकानों पर भीड़ देखी गई  भीड़ के कारण  मैन मार्केट ,रेलवे स्टेशन रोड़ , किशनगढ़ बास रोड़ और हेमकालाणी चौराहा जैसे मुख्य बाजारों में कई बार ट्रैफिक जाम की कुछ स्थिति बनी। पुलिस और प्रशासन भी चुस्त नजर आया ,सोमवार को मुख्य दीपावली मनाई जाएगी, जिसमें लोग माता लक्ष्मी का पूजन करेंगे। इसके साथ ही बुधवार को गोवर्धन पूजा और गुरुवार को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।
*रोशनी मे नहाया खैरथल शहर
नगरपरिषद खैरथल ने शहर मे रोशनी की जोरदार व्यवस्था की है मुख्य बाजार, चालीस फूटा रोड,किशनगढ़ रोड़ ,मातोर रोड सहित शहर के अम्बेडकर चौक, शहीद हेमू कालाणी चौक,भगतसिंह तिराहा,अग्रसेन चौक को विशेष लाइटिंग से सजाया गया है पूरा शहर रंगींन रोशनी मे नहाया हुआ है चारो ओर सजावट और जगमगाहट है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button