गोड्डा

न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधिक जगरूकता शिविर का आयोजन

डालसा के गठित टीम द्वारा दी गई अहम जानकारी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पीडीजे एवं सचिव के निर्देश के आलोक में हुआ कार्यक्रम
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न पंचायत में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सदर प्रखंड के मछिया सिमरडा पंचायत क्षेत्र के गांवों में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की ओर से गठित टीम के सदस्यों में शामिल अधिकार मित्र इंतेखाब आलम एवं, मार्था टुडू, बासुदेव मणी नंदन कुमार, बैजन्ती माला आदि ने ग्रामीणों को नालसा (जागृति) योजना की जानकारी दिया। कहा कि नालसा का उद्देश्य देश के नागरिकों के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित कराना है। खासकर ग्रामीण, दूरदराज और दुर्गम क्षेत्र के लोगों को कानूनी रूप से सशक्त बनाना है। जागृति योजना का मुख्य उद्देश्य पंचायत, नगर पंचायत, शहरी निकायों के माध्यम से कानूनी जागरुकता अभियान चलाने, सार्वजनिक स्थानों व भवनों में विधिक शिविर का सतत आयोजन करने, कानूनी सहायता सेवाओं का समय-समय पर लाभ सुनिश्चित कराने, आम लोगों को अधिकार व कर्तव्यों का बोध कराने, जागरुकता अभियान में स्वयं सहायता समूह व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी शामिल करना शामिल हैं। कहा कि कानून की नजर में सभी नागरिक समान है। आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर व्यक्ति को न्याय सुनिश्चित हो, इस दिशा में सकारात्मक पहल की जरुरत है। सभी को समान रूप से न्याय सुलभ होगा तभी लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत हो सकेगा। कानूनी रूप से जागरुकता के लिए मासिक कानूनी शिविर, नुक्कड़ नाटक, सार्वजनिक स्क्रीनिंग, मोबाइल कानूनी सहायता वैन, स्थानीय भाषाओं में जागरुकता सामग्री, न्याय आपके द्वार, विधिक सहायता केन्द्र, लीगल लिटरेसी क्लब, डिजिटल अभियान, लाउडस्पीकर घोषणाएं और सड़क स्तरीय जुड़ाव शामिल है।  दौरान दर्जनों महिलाएं ग्रामीण आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button