
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी। कोतवाली लोनी क्षेत्र के बंथला-चिरौली मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। करीब 1:30 बजे एक पिकअप बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार, पिकअप बंथला फ्लावर की तरफ से चिरौंडी की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान राजेश (48) पुत्र रामफल निवासी ग्राम अफजलपुर, निस्तौली और धर्मवीर (52) पुत्र फन्ना निवासी महल कॉलोनी, बंथला के रूप में हुई है। दोनों सफाई कर्मचारी खंड विकास कार्यालय लोनी के जाफराबाद गनोली में तैनात थे
इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया और क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की सूचना के बाद से दोनों के परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है


